Lunar Eclipse 2026 Timing In India: अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान के मामलों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का लेकर बहुत उत्साहित हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को होगा, यानी ये हमसे बस एक महीना दूर है। भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल दिखाई देगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण है और इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इस घटना में, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर एक गहरी छाया पड़ती है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि ये साल में सिर्फ एक या दो बार होते हैं।
2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में समय और तारीख
2026 का ब्लड मून चंद्र ग्रहण 3 मार्च, 2026 को भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 3:22 बजे से शुरू होगा और शाम 6:47 बजे IST पर समाप्त होगी।
चंद्र ग्रहण : 3 मार्च, 2026
अधिकतम ग्रहण : शाम 06:33 बजे से शाम 06:40 बजे तक
ग्रहण समाप्त : शाम 06:46 बजे
भारत में ग्रहण का सिर्फ मोक्ष काल दिखेगा
03 मार्च को चंद्रमा का उदय शाम 06:26 बजे होगा, जबकि ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ हो कर 6:47 बजे मोक्ष को प्राप्त होगा। चंद्रोदय से पहले ग्रहण शुरू हो जाने के कारण भारत में सिर्फ ग्रहण का मोक्ष ही दिखाई देगा। चंद्रग्रहण के कारण सुबह 6:20 बजे से सूतक काल लग जाएगा।
इन राज्यों में दिखेगा साफ नजारा
ब्लड मून देश के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई देगा। साफतौर से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में स्पष्ट देखा जा सके। इसमें असम, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। यह पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में भी दिखाई देगा, जैसे गुवाहाटी, आइजोल, ईटानगर और कोलकाता। चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे अन्य शहरों में दिखाई देगा। इसके अलावा, यह एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर भी दिखाई देगा।
भारत में 2026 का ब्लड मून कैसे देखें?
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि 2026 का ब्लड मून बिना किसी खास उपकरण के किसी भी व्यक्ति को दिखाई देगा। इसे देखने के लिए आपको किसी खास चश्मे या किसी चीज की जरूरत नहीं है। फिर भी, चंद्र ग्रहण का दिखना कई अन्य कारकों जैसे मौसम, बादल, प्रदूषण और अन्य पर निर्भर करेगा। सबसे अच्छा नजारा पाने के लिए, इच्छुक लोगों को ऐसी जगह ढूंढने की सलाह दी जाती है जहां प्रदूषण कम हो और खुला आसमान ज्यादा दिखाई दे।