Magh Gupt Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आमतौर से हम हर साल आने वाली दो नवरात्रि के बारे में जानते हैं, एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि। लेकिन इनके अलावा साल में दो गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। इनमें से एक गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में आती है और दूसरी आषाढ़ के महीने में आती है। शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से तंत्र साधना, मंत्र सिद्धि और कठिन साधनाओं के लिए जानी जाती है। माघ मास की गुप्त नवरात्रि आने वाली है। माघ गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है। आइए जानें इस साल माघ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी और इसका क्या महत्व है?
