Magh Purnima 2026 Upay: माघ पूर्णिमा पर बन रहे कई दुर्लभ संयोग, इस दिन ये अचूक उपाय दिलाएंगे आर्थिक तंगी से मुक्ति

Magh Purnima 2026 Upay: माघ पूर्णिमा की तिथि पर कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसमें स्नान-दान बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन कुछ अचूक उपाय करने से जीवन सुखमय होता है और आर्थिक तंगी से मुक्ती मिल जाती है। आइए जानें इसकी तारीख और उपाय के बारे में

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
माघ पूर्णिमा के दिन रवि पुष्य नक्षत्र के साथ ही प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे।

Magh Purnima 2026 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत पुण्य देने वाली तिथि के रूप में जाना जाता है। यह तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। माना जाता है कि इस दिन, प्रदोष काल में माता अपने भक्तों का हाल जानने के लिए धरती पर आती हैं। इसमें माघ मास की पूर्णिमा तिथि को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है और पुण्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ सूर्य और लक्ष्मी पूजा का भी विशेष रूप से की जाती है। सूर्य भगवान को इस दिन जल देने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें इस दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए और इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा?

माघ पूर्णिमा 2026 पर शुभ योग

माघ पूर्णिमा के दिन रवि पुष्य नक्षत्र के साथ ही प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। साल 2026 में माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी राशि कर्क में विराजमान होंगे।

प्रीति योग- सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक इसके बाद आयुष्मान योग शुरू

रवि पुष्य योग- रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 7 बजकर 9 मिनट से रात 11 बजकर 58 मिनट तक


माघ पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक

प्रात: संध्या मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक

सांय संध्या मुहूर्त- शाम 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक

चंद्रोदय का समय

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय 1 फरवरी 2026 को चंद्रमा शाम के समय 5 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि में विराजमान होंगे इसलिए चंद्र पूजन बहुत शुभ फलदायी होगा।

माघ पूर्णिमा उपाय

  • इस दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करें। स्नान के बाद सूर्य अष्टकम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
  • उगते सूर्य के दर्शन का भी विशेष महत्व है। तांबे के लोटे में जल, अक्षत और पीला चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए।
  • भगवान नारायण के अमोघ मंत्र का जाप करें और पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं।
  • माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर श्रीसूक्त का पाठ करें। इससे धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।
  • माघ पूर्णिमा की शाम माता तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में व्याप्त तनाव, आर्थिक कठिनाइयों और अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Basant Panchami 2026 Upay: आज करियर और पढ़ाई में तरक्की के लिए करें ये उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।