Basant Panchami 2026 Upay: आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और आज का दिन हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। आज बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कई धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ब्रह्मा जी ने मां सरस्वती को प्रकट किया का। इसलिए आज का दिन शिक्षा, कला और संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। आज के दिन कुछ उपाय करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। ये उपाया पढ़ाई और करियर में सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से उपासना करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। इससे करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानें क्या हैं ये उपाय और इन्हें कैसे करना चाहिए?
अगर कोई छात्र पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहा है या बार-बार बाधाओं का सामना कर रहा है, तो बसंत पंचमी के दिन अपने स्टडी टेबल पर मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर अवश्य रखें। पढ़ाई करते समय चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखने से एकाग्रता बढ़ती है।
मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित करें
बसंत पंचमी के अवसर पर देवी सरस्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और ''ऊं अर्हं मुखकमलवासनि पापात्मक्षयकारी वद-वद वाग्वादिनि सरस्वति ऐं ह्रीं नमः स्वाहा '' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे वाणी में मधुरता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
बसंत पंचमी के दिन किताबें, पेन, कॉपी या अन्य शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और विद्या में लगातार बढ़ोतरी होती है।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें और मां शारदा का ध्यान करें। पूजा के दौरान ''ऊं ऐं वाग्देव्यै च विद्महे बुद्धिप्रदायै च धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्'' मंत्र का जाप करें।
पीली चुनरी, कलावा और नारियल अर्पित करना भी शुभ
इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को नारियल, पीली चुनरी और कलावा अर्पित करना भी फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता, मधुर संबंध और मानसिक शांति बनी रहती है।