Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का संयोग, इस दिन ये 5 चीजें भूल कर भी न करें

Nag Panchami 2026:नाग पंचमी का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सांपों की पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी का पर्व सावन माह के तीसरे सोमवार को 17 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए और क्या कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 2:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

Nag Panchami 2026: हिंदू धर्म में नाग पंचमी के पर्व का विशेष स्थान है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से सांप के काटने का डर खत्म होता है। साथ ही, कालसर्प दोष की शांति के लिए भी यह दिन सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सांपों की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी के त्योहार में 23 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन सावन माह का तीसरा सोमवार भी है। इसलिए इस साल नग पंचमी का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेकिन धर्म शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन कुछ कामों को वर्जित माना गया है और ऐसा करने से अशुभ परिणाम प्राप्त होने की आशंका भी रहती है। इस दिन इस दिन धार्मिक नियमों का सही तरीके से पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। यह दिन भगवान शिव, नाग देवता और भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर प्रदान करता है। आइए जानें नाग पंचमी के दिन क्या काम करना चाहिए और किन चीजों को न करें, ताकि महादेव नाराज नहीं हों।

नाग पंचमी पर क्या करें?

दोष निवारण उपाय: जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष या राहु-केतु जनित समस्या है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और नाग-नागिन के जोड़े को जल में प्रवाहित करना चाहिए।

द्वार पर नाग आकृति: घर के मुख्य द्वार पर गोबर या हल्दी-चंदन से नाग की आकृति बनाएं या तांबे व चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का पूजन करें।

शिव-पूजा और मंत्र जप: शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" या "ॐ नागदेवताय नमः" का जप करें।


दान-पुण्य: इस दिन जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को धान का लावा (लाह), दूध, मिष्ठान और वस्त्र का दान करें।

नाग पंचमी पर क्या न करें?

इस दिन खेत न जोतें या नींव न खोदें : नाग पंचमी के दिन खेत जोतना, खुदाई करना या नींव खोदना सख्त मना है, ताकि मिट्टी में छिपे सांपों को कोई क्षति न पहुंचे।

सर्पों की रक्षा: किसी भी जीवित सर्प को मारना, सताना या चोट पहुंचाना भारी पाप माना जाता है।

जीवित सर्प को दूध न पिलाएं: जीवित सांप को जबरन दूध न पिलाएं, यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मंदिर या चित्र पर प्रतीकात्मक रूप से ही दूध अर्पित करें।

धारदार वस्तुओं से दूरी: इस दिन सुई, धागा, कैंची, चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।

लोहे के तवे व कड़ाही का प्रयोग: कई क्षेत्रों में नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर लोहे का तवा या कड़ाही चढ़ाना वर्जित माना जाता है।

Hariyali Amavasya 2026: आज हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, सूर्य ग्रहण का समय और स्थान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।