Magha Gupt Navratri 2026: हिंदू कैलेंडर में पूरे साल में चार नवरात्रि पर्व आते हैं। मां दुर्गा को समर्पित ये चार नवरात्रि पर्व चार मौसमों का प्रतीक हैं। चैत्र नवरात्रि गर्मियों के मौसम की शुरुआत में आती है। आषाढ़ नवरात्रि वर्षा ऋतु की शुरुआत में, शारदीय नवरात्रि सर्दियों की शुरुआत में और माघ गुप्त नवरात्रि बसंत ऋतु शुरू होने के ठीक पहले मनाई जाती है। इन चार नवरात्रि पर्व में चैत्र और शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। वहीं, माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि में साधक गुप्त रूप से मां दुर्गा की आराधना करते हैं।
