Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। ये दिन महादेव और मां पर्वती के मिलन का प्रतीक है। दुनियाभर के शिवभक्त इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत करते हैं। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है और रुद्राभिषेक जैसे पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय ग्रह दोष के प्रभाव को भी कम कर सकते हैं। हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि का सबसे अधिक आध्यात्मिक महत्व है। इसलिए इसे महाशिवरात्रि भी कहते हैं। आइए जानें इस साल महाशिवरात्रि का पर्व किस दिन मनाया जाएगा ? इसका मुहूर्त और विधि क्या है ?
