Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, महादेव देंगे सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पर राशि अनुसार उपाय करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को महादेव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में मनाया जाता है।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को महादेव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानें सभी 12 राशियों के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि : इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाना चाहिए। ये उनके करियर में फलदायी रहेगा। ये जातक भगवान शिव को शहद, चीनी और मीठे चावल की खीर जैसे मीठे का भोग भी लगा सकते हैं। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दही और दूध से अभिषेक करना चाहिए। दही और घी से अभिषेक और पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेल पत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मिथुन राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए और शीघ्र फल के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि : महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए दूध अर्पित करना चाहिए। चूंकि कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस दिन सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें।

सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए।


कन्या राशि : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि : तुला राशि वालों को आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध, दही, शहद, देसी घी से अभिषेक करना चाहिए और गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। नौकरी और व्यवसाय में सफलता पाने के लिए वृश्चिक राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाने चाहिए, उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि : धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। उन्हें मुख्य रूप से भगवान शिव को चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों के साथ देसी घी से अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर पूजा करने से शनिदेव और महादेव दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र, गंगाजल, गाय के दूध आदि का उपयोग करना चाहिए।

कुंभ राशि : शनि देव कुंभ राशि के स्वामी भी हैं। कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं, और बेर का फल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। इससे उनको भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी पूजा करने से बादाम, बेल पत्र और पीले फूल का अभिषेक करना है। भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को लंबी आयु, ऐश्वर्य, समृद्धि और धन का आशीर्वाद मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी आज, भगवान विष्णु का इस तरह अभिषेक करने से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।