Makar Sankranti 2026 Colors: मकर संक्रांति का पर्व हर साल सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं और उसके बाद दान-पुण्य करते हैं। इस दिन के बाद से खरमास समाप्त हो जाता है और मांगलिक कार्य फिर से शुरू होते हैं। इतना ही नहीं, माना जाता है कि इस दिन के बाद से कड़ाके की सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे विदा होने लगता है। यह त्योहार कृषि उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन से कटाई का मौसम शुरू होता है। कृषक समुदाय के लोग इस दिन अच्छी फसल और आने वाले कटाई के मौसम के लिए भगवान सूर्य को आभार प्रकट करते हैं। माना जाता है कि इस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनने पर भगवान सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें किस रंग का क्या अर्थ है?
