Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस पर्व में स्नान-दान और सूर्य भगवान के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का बहुत पुण्य माना जाता है। इसे साल के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में गोचर के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन के बाद से खरमास खत्म होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन के बाद सूर्य उत्तरायण होते हैं और सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे विदा होने लगता है। ये पर्व फसल के पकने और नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक होता है। आइए जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें।
