Makar Sankranti 2026 Upay: इस मकर संक्रांति के दिन करें तिल के ये उपाय, दूर होंगे गृह दोष-पितृ दोष और आएगी बरकत

Makar Sankranti 2026 Remedies: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म बहुत महत्व रखता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जो सर्दियों के मौसम के विदा होने का संकेत देता है। इस दिन तिल के कुछ उपाय करने वालों की किस्मत बदल सकती है, उनके सामने तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानें

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
मकर संक्रांति के दिन तिल से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है।

Makar Sankranti 2026 Upay: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान सूर्य देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन के बाद से उनकी चाल उत्तर की तरफ हो जाती है। इसे ही कहते हैं सूर्य का उत्तरायण होना। यह पर्व देश के कृषि मौसम से भी जुड़ता है और अलग-अलग हिस्सों में इसका अलग-अलग रूप देखने को मिलता है। मकर संक्रांति के दिन देश की सांस्कृति झलक देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में इस दिन को दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास माना जाता है। इस दिन तिल से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है। ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने लोकल 18 को बताया कि मकर संक्रांति के दिन अगर तिल से जुड़ा कुछ खास उपाय किया जाए तो शनि दोष, सूर्य दोष और पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानें क्या हैं ये उपाय

मकर संक्रांति पर तिल के खास उपाय

  • मकर संक्रांति के दिन शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष में राहत मिलती है। इस दिन स्नान करने के बाद तिल का दान भी अच्छा माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद काले तिल का दान बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • सूर्य दोष के प्रभाव कम करने के लिए मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दना उत्तम होता है। तांबे के लोटे में काले तिल और फूलों के साथ अछत डालकर भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें।
  • पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और पूर्वजों का स्मरण करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष का प्रभाव भी कम होता है।
  • मकर संक्रांति के दिन काला तिल और गुड़ का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को ठंड कपड़े देने से भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Holy Snan 2026: नए साल में मिलेंगे इतने स्नान पर्व, नोट कर लें सबके दिन और तारीखें


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।