Mauni Amavasya Kab Hai 2026: मौनी अमावस्या हिंदू धर्म में बहुत पवित्र तिथि मानी जाती है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या या माघी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन बहुत से भक्त व्रत और स्नान-दान करते हैं। दिन गंगा स्नान और उसके बाद दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है। यह तिथि पितरों के श्राद्ध और तर्पण के लिए भी विशेष महत्व रखती है। माना जाता है कि इस दिन पितरों का पूजन करने से वो प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद देते हैं। इस साल मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का बहुत दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानें इस साल मौनी अमावस्या कब होगी और इस दिन पितरों के श्राद्ध का क्या समय रहेगा ?
