Mauni Amavasya 2026 Today: मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। माघ महीने की अमावस्या को ही मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने और उसके बाद दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है। यूं तो पूरे माघ महीने का आध्यात्मिक और धार्मिक नजरिये से खास महत्व है। लेकिन इसकी अमावस्या तारीख को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। पूरे साल में आने वाली सभी 12 अमावस्या तिथियों में मौनी अमावस्या का सबसे अधिक महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने से कई पीढ़ियों के पाप मिट जाते हैं। इस साल यह दिन कई मायनों में खास है क्योंकि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में होंगे। यह दिन रविवार को पड़ने से एक दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है।
