Get App

Muharram 2025 Date: इस साल कब है मुहर्रम? जानें आशूरा की तारीख, महत्व और इतिहास समेत सबकुछ

Muharram 2025 Date: मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला पवित्र महीना होता है। इसे इस्लाम धर्म के चार सबसे पवित्र महीनों में शामिल किया गया है। यह महीना नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। कुरान में जिन चार सबसे पवित्र महीनों का जिक्र है मुहर्रम महीना उनमें से एक है। इस दौरान युद्ध करना सख्त वर्जित है। इस्लाम को मानने वाले मुसलमान इस महीने सिर्फ खुदा की इबादत करते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 8:56 AM
Muharram 2025 Date: इस साल कब है मुहर्रम? जानें आशूरा की तारीख, महत्व और इतिहास समेत सबकुछ
Muharram 2025 Date: मुहर्रम 2025 की शुरुआत चांद के दिखने के साथ होगी

Muharram 2025 Date: मुहर्रम सुन्नी और शिया दोनों मुस्लिम समुदायों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है। दुनिया भर के मुसलमान इस महत्वपूर्ण महीने को भक्ति और स्मरण के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला पवित्र महीना होता है। इसे इस्लाम धर्म के चार सबसे पवित्र महीनों में शामिल किया गया है। यह महीना नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। कुरान में जिन चार सबसे पवित्र महीनों का जिक्र है मुहर्रम महीना उनमें से एक है।

इस दौरान युद्ध करना सख्त वर्जित है। इस्लाम को मानने वाले मुसलमान इस महीने सिर्फ खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामी कैलेंडर को चंद्र कैलेंडर भी कहा जाता है। इसका अर्थ है कि एक नया महीना अर्धचंद्र के दिखने के साथ शुरू होता है।

इस्लाम धर्म में मान्यता है कि इस महीने में किए गए अच्छे कामों का फल कई गुना अधिक मिलता है। इस्लामी कैलेंडर को हिजरी कैलेंडर भी कहते हैं, जो चांद के हिसाब से चलता है। इस वजह से इसकी तारीखें हर साल बदलती रहती हैं। कैलेंडर के हिसाब से नया महीना तब शुरू होता है, जब नया चांद दिखाई देता है।

कब दिखाई देगा चांद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें