October Vrat Tyohar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना हिंदू धर्म के व्रत और त्योहारों के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस महीने में एक के बाद एक कई बड़े और प्रमुख व्रत और त्योहारों की लाइन लगने वाली है। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर को महानवमी और 2 अक्टूबर को दशहरा के त्योहार से होगी। इसके बाद शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इसके चलते धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है।
अक्टूबर 2025 व्रत त्योहार
दशहरा : अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा को विजयादशमी भी कहते हैं। इस दिन जहां श्रीराम ने रावण का वध किया था तो वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी।
शरद पूर्णिमा : शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकता है और खुले आसमान के नीचे खीर रखने से वो भी अमृत तुल्य हो जाती है।
दिवाली : दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। इस साल ये त्योहार 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है।