Paush Purnima 2026 Chandra Dosh Upay: चंद्रदोष से हैं परेशान, तो नए साल की पहली पूर्णिमा पर करें ये उपाय

Paush Purnima 2026 Chandra Dosh Upay: पौष पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूर्णिमा पर पितृ दोष और चंद्र दोष निवारण के उपाय करने से सफलता मिलती है। आइए जानें किस दिन होगी पौष पूर्णिमा और चंद्र दोष शांति का क्या उपाय है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
पौष पूर्णिमा तिथि दो जनवरी को शाम 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी।

Paush Purnima 2026 Chandra Dosh Upay: पूर्णिमा को चंद्रमा अपने सभी कलाओं के साथ पूर्ण रूप में विद्यमान रहता है। इस दिन को लेकर कई पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं भी हैं। इनमें से एक है कि पूर्णिमा को माता लक्ष्मी प्रदोष काल में अपने भक्तों के बीच विचरण करने आती हैं। इस अवधि में माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए और घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक भी जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है और पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी तरह यह भी माना जाता है कि इस दिन चंद्र दोष शांति के भी उपाय करने पर सफलता मिलती है।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अगर कमजोर है या चंद्र दोष है तो चंद्रमा को मजबूत करने के लिए भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय किए जा सकते हैं। भगवान शिव के मस्तक में चंद्र देव विराजते हैं, इसलिए महादेव की पूजा और उनसे जुड़े उपाय करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम पड़ने लगता है। आइए जानें कब है पौष माह की पूर्णिमा और चंद्र दोष दूर करने के क्या उपाय करने चाहिए?

पौष पूर्णिमा 2026 की तारीख

पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को हैं। पौष पूर्णिमा तिथि दो जनवरी को शाम 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन तीन जनवरी को दोपहर तीन बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को मनाई जाएगी।

चंद्र दोष दूर करने के उपाय

शिवलिंग का अभिषेक : चंद्र दोष दूर करने के लिए गाय के कच्चे दूध से भोलेनाथ के शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद भोग में भगवान को सफेद चीजें चढ़ाएं। इससे धन हानि रुकेगी, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन दूर होगा। यह चंद्र दोष दूर करने का यह अचूक उपाय है।


सफेद चीजों का दान करें : कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना है तो पौष पूर्णिमा पर सफेद चीजों का दान करें, जैसे चावल, आटा से लेकर दूध, दही और सफेद कपड़े। धन हानि रुक जाएगी।

चांदी पहनें : कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना है तो ज्योतिष सलाह पर पौष पूर्णिमा तिथि पर चांदी की अंगूठी या ऐसा ही कोई गहना धारण करें। इससे मानसिक तनाव भी दूर होगा।

मां की सेवा करें : चंद्र देव की कृपा पाने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन से ही नियमित रूप से अपनी मां की सेवा-सत्कार करें। मां के आशीर्वाद से चंद्र दोष दूर होगा, मन शांत रहेगा और अच्छी नींद आएगी।

झाड़ू दान करें : अगर शुभ कामों में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आप चंद्र दोष के शिकार हो सकते हैं। इसके निवारण के लिए पौष पूर्णिमा पर शिव जी की पूजा करें और मंदिर में चावल, आटा और झाड़ू दान करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करे

Paush Putrada Ekadashi 2025 Upay: पौष पुत्रदा एकादशी व्रत आज, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।