Raksha Bandhan 2025: बहन को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है दूरी

Raksha Bandhan 2025: राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जब बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं, तो भाई बदले में उन्हें कुछ तोहफे देते हैं। यूं तो कुछ भी गिफ्ट दिया जा सकता है, लेकिन कुछ चीजें उपहार में कभी नहीं देनी चाहिए। आइए इनके बारे में जानें

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:41 PM
Story continues below Advertisement

हमारे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व अच्छी सेहत की कामना करती हैं। ये त्योहार हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 9 अगस्त को मनाया जाता है। इस मौके पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी देते हैं। यूं तो वे कुछ भी दे सकते हैं, लेकिन इस खास मौके पर ऐसे उपहार देने चाहिए जो उनका आपसी प्रेम बढ़ाएं। इसलिए यहां बताए जा रहे कुछ खास तरह के तोहफे नहीं देने चाहिए। आइए इनके बारे में जानें

काले रंग के कपड़े : त्योहार के मौके पर काले रंग की चीजों से परहेज किया जाता है, क्योंकि ये रंग नकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इस रंग का कोई भी उपहार बहन को देने से बचें।

परफ्यूम : भाई-बहन का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। इसमें चाहे कितने भी झगड़े हो जाएं, एक महक हमेशा बनी रहती है। मगर, त्योहार के मौके पर अपनी बहन को परफ्यूम गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार परफ्यूम में नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो किसी सेहत पर असर डाल सकती है।


कांच का सामान : कांच का सामान ऐसे शुभ अवसर पर देने से बचना चाहिए। कांच नाजुक होता है और जरा सी चटक से टूट जाता है। माना जाता है कि इसे गिफ्ट करने से रिश्ते में भी दरार आ सकती है। अपनी बहन से रिश्ते की डोर को मजबूत बनाने के लिए कांच की चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।

घड़ी : वैदिक ज्योतिष में घड़ी यानी समय बताने वाले यंत्र को शनि के रूप में देखा जाता है। इसे उपहार के तौर पर देना कभी-कभी प्रतीकात्मक उलटी गिनती के रूप में माना जाता है। कुछ लोग घड़ी के रुकने को संबंधों के अंत के संकेत के रूप में भी देखते हैं।

नुकीली वस्तुएं : हिंदू धर्म में नुकीली चीजों को उपहार के रूप में देना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि किसी को नुकीली चीजें देने पर आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Nag Panchami 2025: त्योहार कल, जानें क्यों की जाती है सांपों की पूजा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 28, 2025 11:41 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।