Get App

Raksha Bandhan 2025: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करने से मना किया जाता है। खासकर भद्रा काल में राखी बांधने अशुभ माना जाता है। लेकिन इस साल भद्रा काल दोपहर के बाद लग रहा है। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:48 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 7:25 PM
Raksha Bandhan 2025: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है (Photo Credit: Canva)

Raksha Bandhan 2025: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार खास माना जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान और प्यार प्रतीक होता है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधकर उसकी खुशहाली और लंबी उम्र की दुआ करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का वादा करता है। रक्षा बंधन हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:48 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद भद्रा काल शुरू हो जाएगा, इसलिए दोपहर 1:24 बजे के बाद राखी बांधने से बचना चाहिए।

कब शुरू होगा भद्रा काल

भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करने से मना किया जाता है। खासकर भद्रा काल में राखी बांधने अशुभ माना जाता है। लेकिन इस साल भद्रा काल दोपहर के बाद लग रहा है। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:48 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद भद्रा काल शुरु हो जाएगा। भाई-बहन शुभ मुहूर्त में राखी का त्योहार मना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें