रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। ये हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल भी राखी का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई उन्हें जीवनभर रक्षा करने का वचन देते हैं। हिंदू धर्म में श्रावण मास के अंतिम दिन मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। से त्योहार सालों से धार्मिक ही नहीं सामाजिक भाईचारे का भी प्रतीक रहा है।
पंचांग के मुताबिक इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने की वजह से रक्षाबंधन मनाने को लेकर लोग असमंजस में हैं। इसके अलावा इस दिन भद्रा का साया भी बताया जा रहा है। बता दें कि भद्रा काल में लोग कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या होगा। आइए जानें इन सभी सवालों के जबाव
Raksha Bandhan 2025 कब मनाएं
इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2.12 बजे लग रही है। यह अगले दिन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1.24 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि 9 अगस्त को मिलने के कारण रक्षाबंधन का त्योहार इसी दिन मनाया जाएगा।
इस दिन बन रहे दो शुभ संयोग
हिंदु धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले भद्रा काल का विचार किया जाता है। रक्षा बंधन पर भी भद्रा काल देखना अहम है। भद्रा काल शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2.12 बजे से लेकर शनिवार 9 अगस्त 2025 कर रात 1.52 बजे तक है। इसका मतलब है कि 9 अगस्त की सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधी जा सकती है। इस बार राखी वाले दिन किसी भी तरह का भद्रा काल नहीं है।