रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का प्रतीक ये पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसी के साथ भगवान शिव का प्रिय माह सावन समाप्त हो जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व अच्छी सेहत की कामना करती हैं। भाई इसके बदले में अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे के घर जाते हैं, उन्हें तोहफे और शुभकामनाएं देते हैं।
