Raksha Bandhan 2026: इस साल कब है रक्षा बंधन? अभी से नोट कर लें सही तारीख और राखी बांधने का मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। हर साल भाई और बहन इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानें इस साल यह पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन राखी बांधने का क्‍या मुहूर्त होगा।

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 5:40 PM
इस साल यह पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन की पूर्णिमा तिथ‍ि को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों का तिलक करती हैं, उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सुख-समृद्ध‍ि की कामना करती हैं। इसे हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्‍योहारों में से एक माना जाता है। हर साल इस दिन भाई-बहन मिलकर यह त्‍योहार मनाते हैं और एक-दूसरे को भेंट-उपहार देते हैं।

इस साल यह पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल रक्षा बंधन के त्‍योहार की तारीख को लेकर कोई भ्रम नहीं है। साथ ही इस साल राखी बंधन के पर्व पर भद्रा का साया भी नहीं है। आइए पंचांग से जानें इस साल रक्ष बंधन के पर्व की सही तारीख

कब है रक्षा बंधन?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व हर साल श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 28 अगस्त को सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का सबसे श्रेष्ठ समय : सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक।


कुल अवधि : 3 घंटे 51 मिनट।

राहुकाल का रखें ध्‍यान

28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस अवधि में किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य न करें।

रक्षा बंधन की विधि

  • सबसे पहले एक थाली लीजिए उसमें रोली, अक्षत, राखी, मिठाई और दीपक रखें।
  • अब आप भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें।
  • इसके बाद भाई की आरती करें और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करें।
  • अंत में भाई को मिठाई खिलाएं।

भद्रा के साये से दूर रहेंगी खुशियां

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है। साल 2026 में अच्छी बात यह है कि भद्रा का समय 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इस वजह से सुबह के इस मुहूर्त में बिना किसी विघ्न के भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा जा सकता है।

Adhik maas 2026: अधिकमास खत्‍म होने से पहले कर लें ये 5 उपाय, जाग उठेगा सोया भाग्‍य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।