Ram Navami 2026 Date: कब मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने इसी दिन धर्म पर अवतार लिया था। इस दिन भगवान राम की पूजा की जाती है। आइए जानें इस साल राम नवमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
राम नवमी पर दुविधा इसलिए हो रही है क्योंकि नवमी तिथि दो दिन पड़ रही

Ram Navami 2026 Date: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जो चैत्र नवरात्रि की भी नवमी तिथि होती है, को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पैराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रेता युग में भगवान राम ने माता कौशल्या के गर्भ से इसी दिन अवतार लिया था। इसलिए नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन देशभर के राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और भगवान राम की अयोध्या नगरी में तो अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर भक्तों में काफी कंफ्यूजन है कि ये 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को।

राम नवमी की तिथि पर दुविधा की वजह

राम नवमी पर दुविधा इसलिए हो रही है क्योंकि नवमी तिथि दो दिन पड़ रही है। अगर मध्याह्न काल के हिसाब से देखें तो ये त्योहार 26 मार्च को मनाया जाना चाहिए और अगर उदया तिथि को देखें तब राम नवमी 27 मार्च को मनाई जानी चाहिए।

26 या 27 मार्च कब है राम नवमी?

शास्त्रों अनुसार राम नवमी का व्रत पूजन उस दिन करना चाहिए जिस दिन नवमी तिथि मध्याह्न काल (दोपहर का समय) में मौजूद हो। ऐसा 26 मार्च 2026 को हो रहा है। इस दिन नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस दिन राम नवमी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इसलिए पंचांग अनुसार राम नवमी का त्योहार 26 मार्च 2026 को ही मनाया जाना चाहिए।

26 मार्च का शुभ मुहूर्त


26 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। इस दिन राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 का है।

27 मार्च को नवमी तिथि में होगा सूर्योदय

हिंदू धर्म में अधिकांश व्रत और त्योहार उदया तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। इसके अनुसार राम नवमी का त्योहार 27 मार्च 2026 को मनाएंगे क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि मौजूद रहेगी। ऐसे में इस दिन राम नवमी पूजन का मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।

राम नवमी पूजा विधि

  • राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद तांबे के लोटे में पानी, चावल और सिंदूर डालकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • घर में पूजा वाली जगह पर एक चौकी रखें और उस पर पीला कपड़ा बिछाएं।
  • उस पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • भगवान को गंगाजल से नहलाएं, फिर उन्हें चंदन, पीले फूल, कपड़े और गहने पहनाएं।
  • भगवान को खीर, केसर वाला चावल, पंजीरी और मिठाइयों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें।
  • पूजा करते समय ‘राम’ नाम का जाप करें।
  • संभव हो इस दिन तो रामचरितमानस, रामायण या रामरक्षा स्तोत्र पढ़ें।
  • अंत में दीपक, धूप और कपूर से भगवान की आरती करें।

Chaiti Chhath 2026 Date: कब से शुरू होगा चैती छठ का महापर्व, जानें नहाय-खा से लेकर संध्या और उषा अर्घ्य का कैलेंडर और समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।