Ram Navami 2026 Upay: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को जहां चैत्र नवरात्रि का समापन होता है, वहीं, इस दिन राम जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। माना जाता है कि त्रेता युग में इसी तिथि पर अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन शाम के समय दीपक का छोटा सा उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आइए जानें क्या है ये उपाय और इसे कैसे करना है
इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक
राम नवमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में राम दरबार (राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान) की तस्वीर के सामने एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, घर के बाहर 9-9 या 11-11 दीपक जलाकर भी राम नवमी का दीपोत्सव मना सकते हैं। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं। ये उपाय घर से कलेश, रोग और चिंता को दूर करता है और प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से घर खुशियों से भर जाता है।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
राम नवमी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर भी तेल का दीपक जला सकते हैं। माना गया है कि गोधूलि बेला में इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर रहती है। इस दिन पर मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। साथ ही दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
हिंदू धर्म में तुलसी विशेष महत्व रखती है। ऐसे में राम नवमी (Ram Navami 2026) की शाम पर तुलसी के पास एक घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से जातक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इस दिन पर तुलसी के पास साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।
क्या कहता है वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार बताया गया है। ऐसे में राम नवमी के पावन अवसर पर इस दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ ही आप शाम के समय घर की बालकनी या छत पर दीए जलाकर भी राम नवमी पर का उत्सव मना सकते हैं, जो बहुत ही शुभ माना गया है।