Ratha Saptami 2026 Upay: कल रथ सप्तमी पर करें ये उपाय, पूरे साल मिलेगा लाभ और बनेंगे बिगड़े काम

Ratha Saptami 2026 Upay: रथ सप्तमी को हिंदू धर्म में माघ सप्तमी, अचला सप्तमी और आरोग्य सप्तमी जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस दिन को धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से पूरे साल उसका लाभ मिलता है और बिगड़े काम भी बनते हैं

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:23 PM
Story continues below Advertisement
माना जाता है कि इस दिन अगर भगवान सूर्य को सिर्फ मीठी चीजें अर्पित की जाएं तो शुभ फल प्राप्त होता है।

Ratha Saptami 2026 Upay: माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन को रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, माघ सप्तमी और आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य का जन्म इस दिन हुआ था और नर्मदा नदी ने भी इसी दिन अवतार लिया था। माना जाता है कि इस दिन अगर भगवान सूर्य को सिर्फ मीठी चीजें अर्पित की जाएं तो शुभ फल प्राप्त होता है। पद्म पुराण के अनुसार, रथ सप्तमी पर सूर्यदेव को मीठे पकवान अर्पित करने से विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं, इस दिन नमक का सेवन नहीं करने वाले जातकों को भी अत्यंत शुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानें इस साल रथ सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी और किन उपायों का फल पूरे साल बना रहता है?

रथ सप्तमी तारीख

माघ मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 24 जनवरी, शनिवार को रात में 12 बजकर 40 मिनट पर प्रारम्भ होकर 25 जनवरी, रविवार को रात 11 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 25 जनवरी को रथ सप्तमी मनाई जाएगी।

नमक त्यागने के लाभ और महत्व

रथ सप्तमी के दिन व्रत और सूर्यदेव की पूजा करने से रोगों से बचाव होता है। पद्म पुराण के अनुसार जो लोग रथ सप्तमी पर केवल मीठा भोजन करते हैं और केवल एक दिन के लिए नमक का त्याग करते हैं उन्हें पूरे साल की सप्तमी तिथि के व्रत के बराबर फल की प्राप्ति होती है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं।

धन-धान्य में वृद्धि के लिए करें तिल-गुड़ का दान


रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ और तिल का दान करना चाहिए। अपने सामर्थ्य अनुसार आप इन चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

जीवन की बाधाओं से मुक्ति का उपाय

माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर नमक और तेल का त्याग कर मीठे का सेवन करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से भी जातक को मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं।

आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति का उपाय

रथ सप्तमी के दिन व्रत और सूर्यदेव की पूजा करने के साथ-साथ सूर्य के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इस दिन रविवार पड़ने से आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। रथ सप्तमी पर नमक का दान करने से आर्थिक लाभ मिलता है और करियर में भी उन्नति प्राप्त हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Narmada Jayanti 2026: 25 या 26 जनवरी, कब है नर्मदा जयंति? जानिए सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और मां नर्मदा की पूजा का महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।