Sankranti 2026 Dates List: नए साल में आने वाली सभी संक्रांति की तारीख जानना चाहते हैं, तो यहां देखें

Sankranti 2026 Dates List: नए साल का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। लोगों में नए साल में आने वाले व्रत और त्योहारों की तारीखें जानने के साथ-साथ महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। नाए साल में आने वाली सभी संक्रांतियों के बारे में जानने के लिए यहां देखिए

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 8:46 PM
Story continues below Advertisement
संक्रांति तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है।

Sankranti 2026 Dates List: नए साल में कौन सा त्योहार किस दिन होगा कि और कौन की मुख्य अवसर किस डेट पर आएगा, ये जानने के लिए अब लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। इसकी वजह ये है कि नए साल के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष बदलेगा, लेकिन हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व, त्योहार और मुख्य अवसर अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख पर मनाए जाते हैं। इसलिए भी लोग नए साल में पर्व और त्योहारों की तारीख जानना चाहते है। हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का भी बहुत महत्व है। ये वो तिथि होती है, जिस समय सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। संक्रांति तिथि हर महीने आती है। इस तरह पूरे साल में 12 संक्रांति तिथि पड़ती है, क्योंकि सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। हर संक्रांति तिथि खास मानी जाती है। संक्रांति पर के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। ग्रह गोचर की लिहाज से भी इस तिथि का खास महत्व होता है। संक्रांति तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। संक्रांति के दिन सूर्य की पूजा करने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा सदा बनी रहती है। आइए अब जानते हैं साल 2026 में संक्रांति तिथि कब- कब पड़ रही है।

नए साल में संक्रांति तिथियों की सूची

  • 14 जनवरी मकर संक्रांति
  • 13 फरवरी कुम्भ संक्रांति
  • 15 मार्च मीन संक्रांति
  • 14 अप्रैल मेष संक्रांति
  • 15 मई वृष संक्रांति
  • 15 जून मिथुन संक्रांति
  • 16 जुलाई कर्क संक्रांति
  • 17 अगस्त सिंह संक्रांति
  • 17 सितंबर कन्या संक्रांति
  • 17 अक्तूबर तुला संक्रांति
  • 16 नवंबर वृश्चिक संक्रांति
  • 16 दिसंबर धनु संक्रांति

संक्रांति का महत्व

सनातन धर्म में संक्रांति को ऋतु परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान सूर्य प्रकृति के देवता माने जाते हैं, इसलिए इस तिथि पर सूर्य देव की आराधना की जाती है। संक्रांति तिथि के दिन पूजा करने के बाद तिल और गुड़ प्रसाद के रूप में खाना चाहिए। इसके साथ ही इस तिथि पर सफेद चीजों का दान करना करना शुभ माना जाता है। 12 संक्रांति में से कुछ संक्रांति तिथि को बहुत खास माना जाता है। मकर संक्रांति, मेष संक्रांति, मिथुन, धनु, कर्क संक्रांति महत्वपूर्ण मानी जाती है।


Last Ekadashi of 2025: इस दिन किया जाएगा साल की आखिरी एकादशी का व्रत, जानें तिथि और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।