Sawan Shivratri 2025: बन रहा दुर्लभ संयोग, ये 3 राजयोग करेंगे मालामाल

Sawan Shivratri 2025 हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस बार सावन की शिवरात्रि पर एक-दो नहीं तीन-तीन राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसका असर सभी नौ ग्रहों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये राजयोग और कब मनाई जाएगी शिवरात्रि

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 9:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हिंदू धर्म में सावन के महीने का जितना महत्व है, उतनी ही महानता इस माह में आने वाली शिवरात्रि की भी है। ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार सावन की शिवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। इस साल सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान होंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा इसी दिन बुद्धादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं।

सावन शिवरात्रि पर ऐसा दुर्लभ संयोग इससे पहले 24 साल पहले 2001 में बना था। तब भी सावन की शिवरात्रि बुधवार के दिन पड़ी थी। उस दिन शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे थे और गुरु-चंद्र मिलकर गजकेसरी योग बना रहे थे। इस बार भी कुछ इसी तरह के संयोग बन रहे हैं। यही वजह है कि इस बार की शिवरात्रि भी बेहद खास हो गई है। यह शुभ संयोग इन 5 राशियों की किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में

वृषभ राशि

सावन की शिवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। शिव जी की कृपा से आपकी खूब कमाई होगी, तरक्की मिलेगी और घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।

मिथुन राशि

गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि वालों को बहुत लाभ होने वाला है। इस राशि के जातकों को कमाई के मौके मिलेंगे। धन-समृद्धि और सम्‍मान मिलेगा, करियर में पहचान मिलेगी और जीवन में खुशियां आएंगी।


कर्क राशि

सावन शिवरात्रि पर बन रहे शुभ संयोग की बदौलत कर्क राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। उन्हें अचानक पैसा मिलने का योग बन रहा है। शिव जी की कृपा से यश मिलेगा और जीवनसाथी से अच्‍छी बनेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों को मालव्य राजयोग घर और वाहन सुख देने वाला हो सकता है। इनकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलने के भी योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को गजकेसरी राजयोग से लाभ होगा। इन्हें धन-दौलत के साथ उच्‍च पद मिलेगा। आपकी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और धर्म-कर्म में आपका झुकाव रहेगा। इन्हें संतान सुख मिल सकता है।

Shukra Nakshatra Gochar 2025: 20 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे गोचर, ये 4 राशियां होंगी खुशहाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।