Get App

7 Horses Painting: घर में रखी सात घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी तरक्की की रफ्तार, जानें कब और कहां लगाएं

7 Horses Painting Vastu Direction: सफेद दौड़ते घोड़े शक्ति, तरक्की और पॉजिटिविटी के प्रतीक माने जाते हैं। यही कारण है कि कई लोग इन्हें घर में लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की पेंटिंग सही दिशा में लगाने से किस्मत बदल सकती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 11:21 AM
7 Horses Painting: घर में रखी सात घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी तरक्की की रफ्तार, जानें कब और कहां लगाएं
7 Horses Painting Vastu Direction: सफेद रंग के घोड़े शांति और पवित्रता के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए सफेद घोड़ों की तस्वीर सबसे सही मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जीवन में तरक्की का मार्ग खोलते हैं। इन्हीं में से एक है सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग लगाना। कहा जाता है कि दौड़ते हुए घोड़े गति, साहस, शक्ति और निरंतर प्रगति का प्रतीक होते हैं। ऐसे में जब घर या कार्यस्थल पर सात घोड़ों की तस्वीर सही दिशा और वास्तु नियमों के अनुसार लगाई जाती है तो ये व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सम्मान का द्वार खोलती है। ये पेंटिंग विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है जो अपने करियर, व्यापार या सामाजिक प्रतिष्ठा में तेजी चाहते हैं।

लेकिन कई बार लोग बिना नियम जाने इसे कहीं भी लगा देते हैं, जिससे इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के सही तरीके और इसके पीछे छिपा वास्तु रहस्य।

दक्षिण दिशा

अगर आप चाहते हैं कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़े तो सात घोड़ों की पेंटिंग दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। ये दिशा यश और शोहरत से जुड़ी मानी जाती है। ध्यान रखें कि घोड़े शांति से दौड़ते हुए दिखें, कोई आक्रामकता न हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें