Shukra Pradosh Vrat 2026 today: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर शादी, धन, सेहत और सफलता के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shukra Pradosh Vrat 2026 today: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में शादी, धन, सेहत और सफलता के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

Shukra Pradosh Vrat 2026 today: आज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत है। यह दिन शिव भक्तों के अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसलिए आज माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। इस दिन शिव भक्त पूरे दिन उपवास करते हैं और शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस व्रत को देवाधिदेव महादेव की कृपा पाने के सरल उपायों में से एक माना जाता है। इस बार प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, जिस वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। माना जाता है कि शादी, धन, सेहत और सफलता के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए आज के दिन ये 9 उपाय करने से सफलता मिलती है।

शुक्र प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट तक है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 38 मिनट का है।

शुक्र प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप

भगवान शिव का गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥


महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

आज ये उपाय करने से हर अड़चन होगी दूर

  • परिवार में सुख-शांति के लिए शाम को शिव मंदिर में एक घी का दीया और एक तेल का दीया जलाएं। घी का दीया देवताओं को खुश करने के लिए, तेल का अपनी इच्छाओं के लिए। घी के दीये में सफेद खड़ी बत्ती लगाएं, तेल के दीये में लेटी हुई लाल बत्ती।
  • शादीशुदा जिंदगी में तनाव दूर करने के लिए शिव मंदिर में जाकर शिव-पार्वती पर एक साथ सात बार मौली लपेट दें। ध्यान रहे, धागा बीच में टूटना या कम नहीं पड़ना चाहिए। ध्यान रहे, इसमें गांठ नहीं लगानी है।
  • बिजनेस में निवेश बढ़ाने के लिए भगवान शंकर को 11 बेलपत्र चढ़ाएं।
  • बिजनेस की तरक्की के लिए आज शाम को गोल फूल की आकृति में पांच रंगों की रंगोली बनानी चाहिए। रंगोली के बीचों-बीच घी का दीया जलाकर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगें।
  • बच्चों के साथ अच्छे संबंध के लिए एक कटोरी में थोड़ा शहद लें। उंगली से थोड़ा शहद निकाल कर भगवान शिव को भोग लगाएं। फिर, वही बचा हुआ शहद अपने बच्चों को खिलाएं।
  • किसी खास काम में सफलता के लिए दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर अर्पित करने से मनचाही परिणाम मिलता है। ये उपाय करते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ बोलते रहें।
  • धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए सवा किलो साबुत चावल और थोड़ा दूध लेकर मंदिर में दान करें।
  • मन की शांति के लिए आज प्रदोष व्रत में भगवान शिव के सामने बैठ कर पांच बार ‘ऊँ’ का उच्चारण करें।
  • शमी के पत्ते को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र 11 बार बोलें। इससे दुश्मनों पर विजय मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Chandra Grahan 2026: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं और सूतक काल में क्या करें-क्या ना करें?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।