Solar Eclipse: 14 से 21 सितंबर के बीच होगा सूर्य ग्रहण और 4 राशियों का दुर्लभ संयोग, जानें क्या है संकेत?

Surya Grahan: 14 से 21 सितंबर का आने वाला हफ्ते ज्योतिष और खगोलीय घटना के नजरिए से बहुत खास होने वाला है। इसमें सूर्य ग्रहण से लेकर 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन का संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग किसी परिवर्तन का संकेत दे रहा है। या यूं कहें कि दैवीय रीसेट बटन है, जो आगामी हफ्ते में काम करेगा।

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
14 तारीख से शुरू हो रहे हफ्ते में ज्योतिष और खगोलीय कई बड़ी घटनाएं होंगी।

इस साल सितंबर का महीना दुर्लभ खगोलीय घटनाओं से भरा हुआ रहा। अगर आपको लग रहा है कि इस महीने में 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण का संयोग ही बहुत था, तो आप गलत हैं। आने वाला हफ्ता आपकी आंखें खोलने के साथ ही पूरी जिंदगी पलट कर रख सकता है। ये हम नहीं पंचांग और ज्योतिष के जानकारी कर रहे हैं।

क्या है राज 14 से 21 सितंबर के हफ्ते का

14 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य चार ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे। इसके बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण के दौरान शुक्र और केतु की युति बनेगी।

दो ग्रहण का सैंडविच बड़े बदलाव का संकेत

साल 2025 में सितंबार का महीना एक ग्रहण सैंडविच की तरह है। इस महीने की शुरुआत में 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण हुआ था। अब इस महीने का अंत भी ग्रहण से होगा। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये सप्ताह बिल्कुल बीच में है, जैसे सैंडविच में भरावन।

हमारे लिए इसका अर्थ


इस हफ्ते चार ग्रह राशि बदलेंगे। 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा। 15 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेगा। उसी दिन शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। अंत में, 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा। हर एक ग्रह का राशि परिवर्तन जीवन को एक नई दिशा दे सकता है।

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आपको ऐसा अनुभव होगा जैसे आपका सबकुछ अलग तरह से काम कर रहा है। रिश्ते, कामकाज, सेहत, पैसा, जीवन के हर क्षेत्र में अचानक ज्यादा संतुलन की जरूरत पड़ सकती है। ये बदलाव आपको बेचैन कर सकते हैं। लेकिन जब सबकुछ शांत होगा, तो कुछ नया नजर आएगा।

जीवन के हर क्षेत्र में यह सप्ताह क्यों मायने रखता है

करियर और काम

इस सप्ताह अपने वर्कप्लेस पर स्पष्ट और व्यवस्थित रहें। आपको अचानक अपने आसपास सबकुछ ठहरा हुआ महसूस हो सकता है। यह समय आपके लिए अपनी चीजों को सही क्रम में लगाने और अपनी प्राथमिकताएं तय करने का मौका हो सकता है। सप्ताह के मध्य के बाद, कुछ लोगों को नया मौका या जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर बदलने जैसे फैसले के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहे हैं, तो यही वह समय है।

प्यार और रिश्ते

रिश्ते सबसे जरूरी होते हैं। इस हफ्ते आपको पुरानी गलतफहमियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। कुछ लोगों के जीवन में एक नई लहर रिश्तों को रोशन कर सकती है। सिंगल लोगों के लिए यह एक बेहतरीन समय है। यह सप्ताह कुछ पुराने अध्यायों का अंत कर सकता है, लेकिन यह नई शुरुआत और गहरे रिश्तों के लिए जगह भी बनाएगा। यह बिना किसी डर के अपने प्यार की कद्र करने का एक शानदार समय है।

पैसा और फाइनेंस

इस हफ्ते बदलाव का क्रम तेज हो सकता है। यह सप्ताह अपनी आय और निवेश को व्यवस्थित करने, नए सिरे से उन पर विचार करने का एक बेहतरीन समय हो सकता है। सूर्य ग्रहण से पहले के दिन पुराने कर्जों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय होता है। ग्रहण के बाद, नए मौके सामने आ सकते हैं। पुरानी गलतियों से सबक लेकर नए रास्ते पर आगे बढ़ने का संकेत हो सकता है।

सेहत

चारों तरफ हो रहे बदलाव के बोझ से आपका शरीर और मन तनावग्रस्त महसूस कर सकता है। हफ्ते की शुरुआत में, अपने आराम, खानपान, और व्यायाम का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में अपना पूरा रुटीन नए सिरे से व्यवस्थित करने का एक अच्छा समय हो सकता है। ग्रहण से पहले, तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन, मेनिफेस्टेशन या नमक के पानी से नहाने से नकारात्मक दूर करने में मदद मिलेगी।

Jitiya Vrat 2025: पूजा में मांएं पहनती हैं जीतिया लॉकेट, जानें क्या है ये परंपरा और इसका महत्व?

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 12, 2025 11:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।