Vastu Tips: घर में बनी रहती है पैसों की तंगी? दरिद्रता दूर कर सकते हैं ये 5 उपाय

Vastu Tips For Home: पैसों की तंगी से हर किसी को कभी न कभी दो-चार होना ही पड़ता है। लेकिन ये दिक्कत अगर लगातार बनी रहती है, तो ये वास्तु टिप्स आपकी परेशानी को कम करने में मददगार हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज से ही अपनाना शुरू करें

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement

Vastu Tips: घर में अक्सर ऐसा होता है कि एक समस्या खत्म होते ही दूसरी खड़ी हो जाती है और पैसा आता है, मगर रुक नहीं पाता है। इसके लिए कई बार जाने-अनजाने की गई हमाई गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। घर में कितना भी पैसा आ जाए, मगर बरकत नहीं दिखती है। ये बातें अक्सर समझते-समझते काफी समय लग जाता है। इस दौरान आपका काफी नुकसान हो चुका होता है। मगर इसे सुधारा जा सकता है।

अगर आपको लगता है कि इसे सुधारना काफी मुश्किल होगा और इसके लिए काफी पैसा खर्च करना होगा, तो ऐसा नहीं है। ये 5 वास्तु टिप्स अपना कर आप अपनी समस्याओं पर काबू पा सकते हैं। खास बात ये है, कि इसके लिए आपको भारी-भरकम खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानें वास्तु शास्त्र में बताए इन नियमों के बारे में।

घर के मेन दरवाजे पर सफाई रखें

वास्तु शास्त्र में घर का मेन दरवाजा बहुत अहम स्थान होता है। वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा इसी रास्ते से आती है। इसलिए इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मुख्य दरवाजे को रोज साफ करने के साथ ही शाम को दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

धन रखने की सही दिशा

घर में जहां तिजोरी रखी है, या आप पैसे वगैरह जहां रखते हैं उसकी दिशा सही होना बहुत जरूरी होता है। ये अलमारी या तिजोरी दक्षिण दिशा की दीवार से लगी होनी खहिए। वास्तु के अनुसार, ये धन को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। इसके सामने शीश लगाना धन को दोगुना करने का प्रतीक है।


मां लक्ष्मी और कुबेर की करें नियमित पूजा

घर में पैसों तंगी को दूर करने और धन की बरकत के लिए घर में नियमित रूप से मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल कमल का फूल चढ़ाएं और कुबेर यंत्र स्थापित कर नियमित पूजा करने से घर में बरकत आती है।

उत्तर दिशा में लगाएं पानी की तस्वीर या एक्वेरियम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का उत्तर स्थान कुबेर का होता है। इस स्थान पर पानी से जुड़ा तत्व या नल लगाने से आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और धर वृद्धि के द्वार खुलते हैं। इस दिशा में पानी की तस्वीर फाउंटेन या एक्वेरियम भी लगा सकते हैं।

घर की रसोई दिलाती है बरकत

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की रसोई का संबंध परिवार की खुशहाली और समृद्धि से होता है। इसलिए किचन को न सिर्फ साफ-सुथरा रखना चाहिए, बल्कि अनाज के भंडारण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किचन की नियमित सफाई करें और चूल्ह व गैस स्टोव के आसपास कुड़ा या गंदगी जमा न होने दें।

Sawan Somwar 2025: आज है सावन की तीसरा सोमवार,जानिए जलाभिषेक का सटीक मुहूर्त और विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।