Vasant Panchami 2026: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये दिन साल के उन कुछ दिनों में से एक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे भी किए जा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। जो लोग अन्य मुहूर्त पर शुभ कार्य नहीं कर पाते हैं, वे बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त में कर लेते हैं। लेकिन इस साल विद्या, स्वर और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित इस त्योहार पर शादी, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ काम नहीं हो पाएंगे। आइए जानें इसकी क्या वजह है
