Vasant Panchami 2026 Date: वसंत पंचमी का दिन कला और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें शास्त्रों में संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना गया है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इस दिन सरस्वती जयंति भी मनाई जाती है। वसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल सरस्वती पूजा के लिए 5 घंटे और 20 मिनट का मुहूर्त मिल रहा है। इसमें आराम से मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जा सकती है। आइए जानें इस साल सरस्वती पूजा कब होगी, पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है?
