भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर ली। ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में युवा खिलाड़ी विक्टर लाई को कड़े मुकाबले में हराया। यह मैच कुल 1 घंटा 37 मिनट तक चला। मैच के दौरान लक्ष्य सेन को आखिरी गेम में तेज क्रैम्प की परेशानी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन अपने करियर में दूसरी बार ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।
ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में खेला गया सेमीफाइनल का ये मुकाबला करीब 1 घंटा 37 मिनट तक चला। लक्ष्य सेन ने तीन गेम के कड़े मुकाबले में विक्टर लाई को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया। मैच के निर्णायक तीसरे गेम में लक्ष्य को तेज क्रैम्प की परेशानी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। फिजियो की मदद से वो किसी तरह खेलने लायक स्थिति में हुए और अपने हौसले का परिचय दिया। लक्ष्य ने तीसरे और निर्णायक गेम में विक्टर लाई को को हराते हुए ये 21-16, 18-21, 21-15 से सेमीफाइनल जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। आखिरी गेम काफी रोमांचक रहा और मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा था। बर्मिंघम के यूटिलिटा एरिना में मौजूद दर्शक पूरे मैच के दौरान उत्साह के साथ मुकाबला देखते रहे।
दूसरी बार पहुंचे फाइनल में
लक्ष्य सेन इससे पहले 2022 में भी ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन से हारकर उपविजेता बनना पड़ा था। अब लक्ष्य सेन के पास इस प्रतिष्ठित सुपर 1000 खिताब को जीतने का मौका है। अगर वे यह खिताब जीतते हैं, तो वे प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद के बाद ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे बता दें कि, इससे पहले दुनिया के नंबर-12 खिलाड़ी लक्ष्य ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के नंबर-6 प्लेयर ली शिफेंग को एक घंटे चले मुकाबले में 21-12, 21-16 से हराया था।