Anders Antonsen Withdraws India Open 2026: दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन ने बुधवार (14 जनवरी) को कहा कि दिल्ली में बहुत अधिक प्रदूषण के कारण उन्होंने लगातार तीसरे साल 'इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट' में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। डेनिश शटलर एंटोनसेन ने अपने देश की मिया ब्लिचफेल्ट की तरह 'इंडिया ओपन 2026' की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्याओं के कारण भारत बैडमिंटन टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए ठीक नहीं है।
