Get App

Mohammed Shami: क्रिकेट के बाद अब राजनीति में उतरेंगे मोहम्मद शमी? BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शमी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं अभी तक इस बारे में शमी या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 4:26 PM
Mohammed Shami: क्रिकेट के बाद अब राजनीति में उतरेंगे मोहम्मद शमी? BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के क्रिकेट करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी जल्द ही सियासत में एंट्री कर सकते हैं। मोहम्मद शमी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शमी के राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शमी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे। वहीं अभी तक शमी या बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीजेपी में शामिल हुए हैं।

हाल ही में शमी ने लिया था टेस्ट से संन्यास

इससे पहले 6 नवंबर को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के क्रिकेट करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। शमी ने अपने टेस्ट करियर में 64 मैच खेले और कुल 229 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। टेस्ट में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेना रहा। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके अलावा, शमी 2023 के वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने सात मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे।

कुछ दिनों पहले चहल हुए थे शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें