Get App

दिसंबर के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बादल

IMD Weather Update: अगले सप्ताह देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। अंडमान-निकोबार में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जानिए, दिसंबर के पहले सप्ताह में आपके राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 3:43 PM
दिसंबर के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बादल
Weather Update: दिसंबर की शुरुआत में दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है

IMD Weather Update: देश के मौसम में दिसंबर की शुरुआत के साथ बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में 4 और 5 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं अंडमान-निकोबार के निकोबार द्वीप समूह में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के बाकी हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें