Get App

Delimitation Bill: PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक या राहुल गांधी की घेराबंदी? कल से संसद का विशेष सत्र, नंबर गेम से समझें पूरा गणित

Delimitation Bill Showdown: 30 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक पर सियासी घमासान तेज हो गया है। Delimitation Bill पर DMK, YSRCP और BRS ने विधेयक को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सहयोगियों को साधने में जुटा है। जानें दोनों सदनों का पूरा गणित...

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 12:53 PM
Delimitation Bill: PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक या राहुल गांधी की घेराबंदी? कल से संसद का विशेष सत्र, नंबर गेम से समझें पूरा गणित
आज राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करने वाला है

Delimitation Bill Showdown: 30 नवंबर 2026 से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। संसद में अंतिम मतदान होने तक सटीक नतीजे का आकलन करना कठिन है, लेकिन पिछले कुछ दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम विशेष सत्र की संभावित दिशा का संकेत दे रहे हैं।

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले विपक्षी रणनीति को धार देने के लिए आज (29 नवंबर 2026) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करने वाला है।

क्या है परिसीमन विधेयक और अप्रैल 2026 में क्या हुआ था?

संविधान के 131वें संशोधन विधेयक के तहत परिसीमन का बिल लाया जा रहा है। इसका लक्ष्य लोकसभा की कुल सदस्य संख्या बढ़ाना और नए सिरे से परिसीमन की अनुमति देना है। यह कदम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया से जुड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें