Get App

AR Rahman: 'प्रोड्यूसर को म्यूजिक पसंद नहीं आया तो 8 महीने तक नहीं दिए थे पैसे...', एआर रहमान ने 'रॉकस्टार' से जुड़ा बड़ा खुलासा किया

AR Rahman: 'रॉकस्टार' के निर्माण के दौरान ए.आर. रहमान और इम्तियाज अली को भी कुछ समय के लिए बड़ी उलझन का सामना करना पड़ा था। पैसों को लेकर चीजें काफी खराब हो गई थीं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 2:27 PM
AR Rahman: 'प्रोड्यूसर को म्यूजिक पसंद नहीं आया तो 8 महीने तक नहीं दिए थे पैसे...', एआर रहमान ने 'रॉकस्टार' से जुड़ा बड़ा खुलासा किया
हाल ही में ए.आर. रहमान ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। वहीं इम्तियाज अली ने 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म का निर्देशन किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

AR Rahman: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी अभिनीत इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार', बॉलीवुड की अब तक की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इसकी सफलता में ए.आर. रहमान के संगीत का बहुत बड़ा योगदान था। हालांकि संगीतकार ने अब खुलासा किया है कि पर्दे के पीछे उनका अनुभव उतना आसान नहीं था, जितना कि फिल्म की सफलता को देखकर लगता है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार रहमान ने बताया कि फिल्म के निर्माता संगीत से खुश नहीं थे और उन्होंने फिल्म रिलीज होने के बाद आठ महीनों तक उनका भुगतान रोक दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान उन्होंने अपनी जेब से संगीतकारों को भुगतान किया और यात्रा का खर्च उठाया, जबकि उन्होंने निर्देशक इम्तियाज अली को इस स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया।

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए ए.आर. रहमान ने कहा- "निर्माता ने मुझे पूरी 'रॉकस्टार' फिल्म के लिए कोई भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा- 'मुझे संगीत पसंद नहीं आया।' इस दौरान, मैंने अपनी जेब से संगीतकारों को पैसे दिए और प्रमोशन का खर्च उठाया। मैंने इम्तियाज अली को यह भी नहीं बताया कि मुझे इस फिल्म के लिए एक पैसा भी नहीं मिला है।" उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ महीने बाद आखिरकार उन्हें एक चेक मिला।

'रॉकस्टार' के निर्माण के दौरान ए.आर. रहमान और इम्तियाज अली के बीच कुछ समय के लिए ऐसी उलझन भी पैदा हो गई थी, जब दोनों को लगा कि दूसरा व्यक्ति कहीं गायब हो गया है। जहां इम्तियाज संगीतकार की ओर से किसी खबर का इंतजार कर रहे थे, वहीं रहमान ने निर्देशक के सीधे संपर्क में न होते हुए भी दो गाने तैयार कर लिए थे और तीन म्यूजिकल आइडिया पर काम कर लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें