Get App

Stock in Focus: ₹12000 का शेयर, 30 नवंबर को फोकस में, 100% अधिग्रहण और सब्सिडियरी में निवेश भरेगा जोश!

Stock in Focus: ₹12000 के भाव पर मिलने वाला एक शेयर सोमवार को मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिखा सकता है क्योंकि इसे एक कंपनी में 100% होल्डिंग हासिल करने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। साथ ही इसे अपनी सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को भी मंजूरी मिली है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 2:31 PM
Stock in Focus: ₹12000 का शेयर, 30 नवंबर को फोकस में, 100% अधिग्रहण और सब्सिडियरी में निवेश भरेगा जोश!
क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन (Craftsman Automation) के बोर्ड ने प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी वित्तीय मदद में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

Stock in Focus: क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन ने 28 नवंबर 2026 की शाम को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ने इसे प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। यह अधिग्रहण 31 दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी क्राफ्टसमन जर्मनी जीएमबीएच में भी एक या एक से अधिक किश्तों में ₹110 करोड़ तक के अतिरिक्त निवेश की मंजूरी दी है। इसका असर अब 30 नवंबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 नवंबर को बीएसई पर यह 0.67% की बढ़त के साथ ₹12000.45 (Craftsman Automation Share Price) पर बंद हुआ था।

अधिग्रहण को लेकर Craftsman Automation का क्या है प्लान

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन के बोर्ड ने प्रिसिजन मशीनिंग कंपनी EATA प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी वित्तीय मदद में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। इसमें कंपनी अधिकतम ₹150 करोड़ का निवेश करेगी।

इसे लेकर कंपनी ने ईएटीए और उसके शेयरहोल्डर्स बटुक पोपटलाल शाह (Batuk Popatlal Shah) और जॉय जोसेफ मालामेल (Joy Joseph Malamel) के शेयर शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। ₹150 करोड़ के इस सौदे के तहत कंपनी सेलर्स और उनके रिश्तेदारों की तरफ से EATA को दिए गए कर्ज का निपटारा भी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें