Get App

T20I में अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, रचा इतिहास! बने 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

अर्शदीप सिंह T20I क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I मैच में यह रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वे एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले फुल मेंबर देश के गेंदबाज भी बन गए हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:23 PM
T20I में अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, रचा इतिहास! बने 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने T20I में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे इस फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप ने 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को आउट करके 150 विकेट पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपना नाम एक खास रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

अर्शदीप के नाम T20I में दो बड़े रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने 103 मैचों की 99 पारियों में 150 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 20.62 और इकॉनमी रेट 8.65 रहा है। T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वे नौवें स्थान पर हैं और 150 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले टिम साउथी और मुस्तफिजुर रहमान यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं, राशिद खान 200 विकेट के साथ इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें