एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खाते में आज कुल 4 गोल्ड मेडल आए हैं। कुश्ती में सुजीत कलकल, बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। वहीं इसके साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है। वहीं पदक तालिका में भारत 75 मेडल के साथ 5वें स्थान पर है। इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 बॉन्ज मेडल शामिल है।
कुश्ती में सुजीत कलकल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सुजीत कलकल ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमाजिद कुडियेव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबले में सुजीत एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। खास बात ये रही कि इससे ठीक एक मिनट पहले अंकुश ने भी गोल्ड जीता था। इस तरह भारत ने महज एक मिनट के अंदर दो स्वर्ण पदक जीत लिए।
21 साल के अंकुश पंघल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अंकुश पंघल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के मिंसियोंग किम को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने मुकाबले के तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और पहले राउंड में 4-1, दूसरे में 5-0 और तीसरे राउंड में 4-1 से जीत दर्ज की। अंकुश का यह पहला एशियन गेम्स था। अंकुश पंघाल का ये गोल्ड मेडल एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।
एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग और परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता था। लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स की महिला बॉक्सिंग में भारत का लंबा इंतजार खत्म किया। बोरगोहेन ने अपने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए चीन की जियाई बाओ को 5-0 से हराकर 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं, परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की ताइपे की चेन निएन-चिन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। इन दोनों स्वर्ण पदकों के साथ भारतीय महिला बॉक्सिंग ने एशियन गेम्स में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दर्ज कराया।