Get App

Asian Games 2026: भारत ने एक मिनट में जीता दो गोल्ड, जानें अब तक कितने मेडल जीत चुका है भारत

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल, लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है। भारत के खाते में अब कुल 75 मेडल हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 4:20 PM
Asian Games 2026: भारत ने एक मिनट में जीता दो गोल्ड, जानें अब तक कितने मेडल जीत चुका है भारत
भारत के खाते में आज कुल 4 गोल्ड मेडल आए हैं

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खाते में आज कुल 4 गोल्ड मेडल आए हैं। कुश्ती में सुजीत कलकल, बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। वहीं इसके साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है। वहीं पदक तालिका में भारत 75 मेडल के साथ 5वें स्थान पर है। इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 बॉन्ज मेडल शामिल है।

सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

कुश्ती में सुजीत कलकल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सुजीत कलकल ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमाजिद कुडियेव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबले में सुजीत एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। खास बात ये रही कि इससे ठीक एक मिनट पहले अंकुश ने भी गोल्ड जीता था। इस तरह भारत ने महज एक मिनट के अंदर दो स्वर्ण पदक जीत लिए।

बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें