Asian Games 2026: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने शनिवार (3 अक्टूबर) को मलेशिया को एकतरफा फाइनल में 5.1 से हराकर एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी का गोल्ड मेडल अपने पास बरकरार रखा। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे एक दिन पहले महिला टीम ने गत चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1.0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड जीता और ओलंपिक का टिकट कटाया था।
