Asian Games 2026: शूटिंग में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज, जानें अबतक भारत के झोली में आए कितने मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है। सोमवार को शूटिंग में भारत को दो और मेडल मिले। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांकक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस जीत के साथ भारत के पास एशियन गेम्स में भारत के कुल 6 मेडल हो गए

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांकक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांकक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। चीन के लिहाओ शेंग 254.2 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे और उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। वहीं, रुद्रांकक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। आइए जानते हैं भारत ने अब तक कितने मेडल अपने नाम किया है।

पदक तालिका में कौन स्थान पर भारत

इस जीत के साथ भारत के पास एशियन गेम्स में भारत के कुल 6 मेडल हो गए। इसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल है। वहीं पदक तालिका में भारत का स्थान 10वें स्थान पर है। पदक तालिका में चीन पहले, जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरा स्थान पर है। चीन ने अब तक 23 मेडल, जिसमें 14 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल है। वहीं जापान ने अबतक 21 मेडल जीते हैं। वहीं साउथ कोरिया ने 16 मेडल अपने नाम किया है।


कैसा था भारत का प्रदर्शन

रुद्रांकक्ष पाटिल ने फाइनल की शुरुआत अच्छी की और चीन के लिहाओ शेंग को कड़ी टक्कर दी। दूसरी सीरीज के बाद रुद्रांकक्ष 106.0 अंक के साथ आगे चल रहे थे, जबकि लिहाओ के 104.9 और हिमांशु ढिल्लों के 104.8 अंक थे। हालांकि, छठी सीरीज में रुद्रांकक्ष 9.7 अंक ही बना सके, जबकि हिमांशु ने 10.6 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

इन खिलाड़ियों ने जीते हैं मेडल

भारत ने शूटिंग में एक ही दिन में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने के करीब एक घंटे बाद हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांकक्ष पाटिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए। इससे पहले एक दिन पहले एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता था। इसके बाद एलावेनिल ने व्यक्तिगत मुकाबले में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

'वर्ल्ड कप से पहले मैं इस खिलाड़ी पर लगाउंगा दांव...', इस दिग्गज क्रिकेटर ने बढ़ाई हिटमैन के फैंस की धड़कन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।