Get App

Australian Open 2026: 22 साल के कार्लोस अल्काराज ने किया बड़ा कारनामा, नोवाक जोकोविच का तोड़ा सपना

22 साल के कार्लोस अल्काराज ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया, जबकि अल्काराज ने टेनिस के सबसे बड़े मंच पर अपनी बादशाहत साबित कर दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:14 PM
Australian Open 2026: 22 साल के कार्लोस अल्काराज ने किया बड़ा कारनामा, नोवाक जोकोविच का तोड़ा सपना
Australian Open: फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को चार सेट में हराया

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच दिया। मेलबर्न में रविवार रात खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को चार सेट में हराया। नोवाक जोकोविच को हराकर कार्लोस अल्काराज ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इसी के साथ वह चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अल्काराज ने ये रिकॉर्ड दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से भी पहले हासिल कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ अल्काराज़ ने करीब 88 साल पुराना डॉन बज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

22 साल के कार्लोस अल्काराज ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया, जबकि अल्काराज ने टेनिस के सबसे बड़े मंच पर अपनी बादशाहत साबित कर दी।

तोड़ा ये रिकॉर्ड

टेनिस में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का रिकॉर्ड पहले डॉन बज के नाम था, जो लगभग 88 साल तक कायम रहा। डॉन बज ने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर स्लैम पूरा किया था। वहीं अल्कारेज ने 22 साल और 272 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। कार्लोस अल्काराज ने अपने शानदार करियर में विंबलडन (2023, 2024), फ्रेंच ओपन (2024, 2025), यूएस ओपन (2022) और अब ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026) का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें