Yuzvendra Chahal: BJP में शामिल हुए युजवेंद्र चहल, OBC मोर्चा में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

युजवेंद्र चहल ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें नई गठित राष्ट्रीय OBC मोर्चा कार्यकारिणी समिति में ‘स्पेशल इनवाइटी’ की जिम्मेदारी सौंपी है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 11:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
युजवेंद्र चहल ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल राजनीती में अपना कदम रख लिया है। युजवेंद्र चहल ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें नई गठित राष्ट्रीय OBC मोर्चा कार्यकारिणी समिति में ‘स्पेशल इनवाइटी’ की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी का OBC मोर्चा अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों के लिए काम करने वाला संगठन है। वहीं बीजेपी ने कई राज्यों में OBC मोर्चा के लिए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महासचिव भी नियुक्त किए हैं।

युजवेंद्र चहल दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए इसे अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बड़ा वोट बैंक है। चहल ने इससे पहले बीजेपी के OBC मोर्चा के प्रमुख अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।