Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 11, 2025 / 10:48 PM IST

CSK vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: घर पर ही नहीं चला 'माही' का मैजिक, केकेआर ने दी करारी शिकस्त

CSK vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में मात्र 103 रन बना पाई। चेन्नई ने केकेआर को 104 रनों का टारगेट दिया। केकेआर की टीम ने 11वें ओवर में ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

CSK vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 103 रन बना पाई। चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट दिया। केकेआर की टीम ने 11वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर ने चेन्नई क

CSK vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 25वें मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
CSK vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 25वें मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
APRIL 11, 2025 / 10:32 PM IST

CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: केकेआर ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में मात्र 103 रन बना पाई। चेन्नई ने केकेआर को 104 रनों का टारगेट दिया। केकेआर की टीम ने 11वें ओवर में ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया।

    APRIL 11, 2025 / 10:26 PM IST

    CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: 90 के पार केकेआर का स्को

    केकेआर को 60 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत है। अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रिंकू सिंह 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन है।

      APRIL 11, 2025 / 10:20 PM IST

      IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

      सुनील नरेन के तौर पर केकेआर को दूसरा झटका लगा है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहें सुनील नरेन 18 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन है। केकेआर के जीत के लिए 12 रनों की जरूरत है

        APRIL 11, 2025 / 10:13 PM IST

        CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: KKR को जीत के लिए चाहिए 19 रन

        केकेआर को 78 गेंदों पर 19 रनों की जरूरत है। सुनील नरेन 17 गेंदों पर 44 रन और अजिंक्य रहाणे 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन है।

          APRIL 11, 2025 / 10:10 PM IST

          CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: केकेआर का स्कोर 70 के पार

          104 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत है। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

            APRIL 11, 2025 / 10:04 PM IST

            IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को मिली पहली सफलता

            चेन्नई को पहली सफलता मिली है। चेन्नई के अंशुल कंबोज ने पहली ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को वापस पवेलियन भेजा है। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन है

              APRIL 11, 2025 / 9:55 PM IST

              CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: 40 के पार पहुंचा केकेआर का स्कोर

              तीन ओवर बाद केकेआर का स्कोर के 40 पार पहुंच गया है। चेन्नई ने केकेआर को 104 रनों का टारगेट दिया है। तीन ओवर फिलहाल केकेआर ने बिना कोई विकेट खोए 41 रन बना लिए है। केकेआर की ओर से क्रीज पर नरेन और क्विंटन डी कॉक मौजूद हैं।

                APRIL 11, 2025 / 9:50 PM IST

                CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: केकेआर का स्कोर

                सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट दिया है। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है।

                  APRIL 11, 2025 / 9:43 PM IST

                  IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: पहले ओवर में आए 7 रन

                  चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने डाला, इस ओवर में कुल 7 रन आए। सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट दिया है। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है।

                    APRIL 11, 2025 / 9:38 PM IST

                    IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                    104 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम। केकेआर की ओर से सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक मैदान पर आ गए हैं। चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट दिया है।

                      APRIL 11, 2025 / 9:23 PM IST

                      CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: KKR के मिला 104 रनों का टारगेट

                      आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में मात्र 103 रन बना पाई। चेन्नई को केकेआर को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट दिया है।

                        APRIL 11, 2025 / 9:14 PM IST

                        CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: रन बनाने के लिए तरसे बल्लेबाज

                        19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन है। शिवम दुबे 21 गेंदों पर 18 रन और अंशुल कम्बोज 3 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हो रही है

                          APRIL 11, 2025 / 9:05 PM IST

                          IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा नौवां झटका

                          चेन्नई की टीम को नौवां झटका लगा है। नूर अहमद 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे और अंशुल कम्बोज क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की टीम रन बनाने में काफी मुश्किल हो रही है।

                            APRIL 11, 2025 / 8:56 PM IST

                            IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: लड़खड़ाती चेन्नई की पारी

                            16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 77 रन है। शिवम दुबे 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। नूर अहमद उनका साथ दे रहे हैं। चेन्नई की टीम को रन बनाने में काफी दिक्कत हो रही है।

                              APRIL 11, 2025 / 8:53 PM IST

                              IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: धोनी लौटे पवेलियन

                              चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान एमएस धोनी 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए है। शिवम दुबे 13 गेंदों पर 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की टीम को रन बनाने में काफी दिक्कत हो रही है।

                                APRIL 11, 2025 / 8:46 PM IST

                                CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई को लगा सातवां झटका

                                चेन्नई की टीम को बैक-टू-बैक झटके लग रहे हैं। रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद दीपक हुडा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट चुके हैं। धोनी ओर दूबे क्रीज पर मौजूद है। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 74 रन है।

                                  APRIL 11, 2025 / 8:40 PM IST

                                  IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा छठवां झटका

                                  चेन्नई की टीम को रवींद्र जडेजा के तौर पर छठवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले वापस पवेलियन गए। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।

                                    APRIL 11, 2025 / 8:30 PM IST

                                    CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई का स्कोर 69/4

                                    12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 69 रन है। शिवम दुबे और आर अश्विन क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की टीम काफी धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है।

                                      APRIL 11, 2025 / 8:26 PM IST

                                      IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

                                      चेन्नई की टीम को राहुल त्रिपाठी के तौर पर चौथा झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी 22 गेंदों में 16 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए। शिवम दुबे और आर अश्विन क्रीज पर मौजूद है। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 66 रन है

                                        APRIL 11, 2025 / 8:21 PM IST

                                        CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                                        चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है। विजय शंकर 21 गेंदों में 29 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 61 रन पर तीन विकेट हैं।

                                          APRIL 11, 2025 / 8:16 PM IST

                                          IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: विजय- राहुल क्रीज पर

                                          विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। विजय शंकर 18 गेंदों पर 27 रन और राहुल त्रिपाठी 16 पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 56 रन है।

                                            APRIL 11, 2025 / 8:11 PM IST

                                            CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई का स्कोर 50 के पार

                                            विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। विजय शंकर 15 गेंदों पर 24 रन और राहुल त्रिपाठी 15 पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन है।

                                              APRIL 11, 2025 / 8:05 PM IST

                                              IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई का स्कोर 43/2

                                              7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 43 रन है। विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। विजय शंकर 11 गेंदों पर 20 रन और राहुल त्रिपाठी 11 पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                APRIL 11, 2025 / 8:01 PM IST

                                                CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई का स्कोर

                                                6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 31 रन है। 6वें ओवर में कुल 2 बॉउड्री आई। विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                  APRIL 11, 2025 / 7:55 PM IST

                                                  IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                                  डेवोन कॉनवे के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। हर्षित राणा की गेंद पर रचिन रवींद्र 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 18 रन है। विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है।

                                                    APRIL 11, 2025 / 7:50 PM IST

                                                    CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई को लगा पहला झटका

                                                    चेन्नई की टीम चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा है। मोइन अली की गेंद पर डेवोन कॉनवे 11 गेंदों में 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन है।

                                                      APRIL 11, 2025 / 7:44 PM IST

                                                      IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: 3 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर

                                                      कोलकाता की ओर से तीसरा वैभव अरोड़ा ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए। 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट 16 के रन है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                        APRIL 11, 2025 / 7:39 PM IST

                                                        IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 10/0

                                                        कोलकाता की ओर से दूसरा ओवर मोईन अली ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट 10 के रन है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                          APRIL 11, 2025 / 7:35 PM IST

                                                          CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                          चेन्नई की ओर से रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                                            APRIL 11, 2025 / 7:25 PM IST

                                                            IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                            चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 30 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो चेन्नई की टीम काफी आगे नजर आती है। 30 मैचों में से 19 बार CSK विनर रही है, जबकि 10 मैच में KKR की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था।

                                                              APRIL 11, 2025 / 7:13 PM IST

                                                              CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: KKR की प्लेइंग 11

                                                              सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

                                                                APRIL 11, 2025 / 7:08 PM IST

                                                                IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: CSK की प्लेइंग 11

                                                                रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और खलील अहमद।

                                                                  APRIL 11, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                  CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: कोलकाता ने जीता टॉस

                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा।

                                                                    APRIL 11, 2025 / 6:49 PM IST

                                                                    IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: कैसी है चेन्नई की पिच?

                                                                    चेपॉक की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टी20 में यहां बल्लेबाजों के लिए भी कई बार मदद होती है। आईपीएल 2025 के यहां खेले गए पहले मैच को देखें तो यहां की विकेट सपाट था और आरसीबी ने करीब 200 का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

                                                                      APRIL 11, 2025 / 6:38 PM IST

                                                                      CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चिदंबरम स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                      चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ने अब तक 80 IPL मैचों की मेजबानी की है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 बार जीत हासिल की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीमों ने 32 मौकों पर जीत हासिल की है।

                                                                        APRIL 11, 2025 / 6:28 PM IST

                                                                        IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: धोनी कर रहे कप्तानी

                                                                        चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगने की वजह से वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए है। गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी सौंपी गई है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी है तो वहीं कोलकाता ने अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया है।

                                                                          APRIL 11, 2025 / 6:21 PM IST

                                                                          CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: KKR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                          सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

                                                                            APRIL 11, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                            IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                            रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना और खलील अहमद।

                                                                              APRIL 11, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                              CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: CSK की पूरी टीम

                                                                              ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                APRIL 11, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                IPL Match 2025, CSK vs KKR Live Score: KKR की पूरी टीम

                                                                                अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी,वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, चेतन, और स्पेंसर जॉनसन।

                                                                                  APRIL 11, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                  CSK vs KKR Live Score IPL Match 2025: चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला

                                                                                  आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह मुकाबला 11 अप्रैल को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए.चिदंबरम मैदान यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा

                                                                                    APRIL 11, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                    नमस्कार

                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।