Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 03, 2026 / 11:31 PM IST

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को उसके घर में दी मात, चेज किया 210 रन का टारगेट

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार है। चेपॉक स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। पंजाब ने 19वें ओवर में 5 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

CSK vs PBKS Highlights:  आईपीएल (2026) में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब ने अपने नाम किया है। श्रेयस अय्यर की टीम ने 19वें ओवर में ही 210 रन के टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने तोबड़तोड़ फिफ्टी भी जड़ी। इससे पहले बल्लेबाजी करते ह

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से मात दी है
CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से मात दी है
APRIL 03, 2026 / 11:25 PM IST

Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल (2026) में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब ने अपने नाम किया है। श्रेयस अय्यर की टीम ने 19वें ओवर में ही 210 रन के टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने तोबड़तोड़ फिफ्टी भी जड़ी।

    APRIL 03, 2026 / 11:14 PM IST

    CSK vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब को लगा बैक-टू-बैक झटका, रोमांचक हुआ मुकाबला

    चेन्नई सुपर किंग्स  और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने शानदार फिफ्टी जड़ी है। वहीं श्रेयस अय्यर के बाद नेहाल वढेरा भी आउट हो गए हैं। फिलहाल पंजाब को जीत के लिए 17 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है।

      APRIL 03, 2026 / 10:59 PM IST

      CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : रोमांचक हुआ मुकाबला

      15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 160 के पार पहुंच गया है।  पंजाब को जीत के लिए अब 30 गेंदों में 47 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं और धाकड़ पारी खेल रहे हैं। 19 गेंद पर 36 रन बनाकर वो खेल रहे हैं।

        APRIL 03, 2026 / 10:47 PM IST

        CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : पंजाब की रफ्तार पर लगा ब्रेक

        पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा है। शानदार पारी खेल रहे कूपर कॉनली आउट हो गए हैं। फिलहाल 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 127 रन है और उनके तीन विकेट गिरे हैं। पंजाब की ओर से फिलहाल क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा मौजूद हैं।

          APRIL 03, 2026 / 10:37 PM IST

          Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार

          10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। पंजाब की ओर से इस समय क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली मौजूद हैं। इससे पहले पंजाब की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह रन आउट हो गए। जीत के लिए फिलहाल पंजाब को 50 गेंदों पर 103 रन की जरूरत है।

            APRIL 03, 2026 / 10:09 PM IST

            CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : पंजाब को लगा बड़ा झटका

            210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब को शानदार शुरुआत के बाद बड़ा झटका लगा है। तूफानी पारी खेल रहा प्रियांश आर्या आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 11 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली है। पांच ओवर के अंदर चेन्नई का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है।

              APRIL 03, 2026 / 10:03 PM IST

              Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब का स्कोर 50 के पार

              210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने तूफानी शुरूआत की है। चार ओवर के अंदर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। पंजाबकी ओर से प्रियांश आर्या तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले चार ओवर में पंजाब का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश ने 9 गेंदों में 33 रन बना लिए हैं। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                APRIL 03, 2026 / 9:56 PM IST

                Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: प्रियांश आर्या की तूफानी बल्लेबाजी

                210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की ओर से युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले दो ओवर में पंजाब का स्कोर 30 रन के पार पहुंच गया है। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 गेंदों में 26 रन बना लिए हैं। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 34 रन है।

                  APRIL 03, 2026 / 9:51 PM IST

                  Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: बल्लेबाजी करते उतरी पंजाब

                  पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने क्रीज पर आ गई है। 210 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए क्रीज पर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह आए उतरे हैं। प्रियांश आर्या को पंजाब ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुना है। पहले ओवक में पंजाब के लिए 14 रन आए हैं। इस ओवर में प्रियांश आर्या ने शानदार छक्का लगाया।

                    APRIL 03, 2026 / 9:31 PM IST

                    Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: चेन्नई ने खड़ा किया रनों का पहाड़

                    CSK vs PBKS

                    चेन्नई ने खड़ा किया रनों का पहाड़, पंजाब को मिला 210 रन का टारगेट

                    IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। चेपॉक स्टेडियम में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा गया किया है। चेन्नई की ओर से आयुष मात्रे ने 73 रन और सरफराज खान 12 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 28 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। वहीं युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन और जैवियर बार्टलेट को 1-1 विकेट मिला। फिलहाल इस मुकाबले को जीतने के लिए पंजाब को 2010 ओवर में रन का टारगेट मिला है।

                      APRIL 03, 2026 / 9:20 PM IST

                      CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : 190 के पार पहुंचा चेन्नई का स्कोर

                      चेन्नई का स्कोर 190 के पार पहुंच गया है। चेन्नई की ओर से सरफराज खान, आयुष मात्रे और शिवम दुबे ने शानदार पारी खेली। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट 190 रन है। फिलहाल  क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद हैं।

                        APRIL 03, 2026 / 9:07 PM IST

                        Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: तूफानी पारी खेल रहे सरफराज आउट

                        चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। तूफानी पारी खेल रह सरफराज खान आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 168/4 है। फिलहाल क्रीज पर बल्लेबाजी करने प्रशांत वीर आए हैं।

                          APRIL 03, 2026 / 9:02 PM IST

                          CSK vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 156/4

                          चेन्नई के शिवम दुबे और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। शिवम दुबे 14 रन और सरफराज खान 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            APRIL 03, 2026 / 8:57 PM IST

                            Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: चेन्नई का स्कोर 145/4

                            15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। पंजाब की ओर से ये ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। चेन्नई के शिवम दुबे और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।

                              APRIL 03, 2026 / 8:53 PM IST

                              IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

                              चेन्नई को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा है। 14वें ओवर में मार्को यानसन की चौथी गेंद पर कार्तिक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

                                APRIL 03, 2026 / 8:42 PM IST

                                Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: तूफानी पारी खेल रहे आयुष मात्रे आउट

                                चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई के तूफानी पारी खेल रहे आयुष मात्रे आउट हो गए हैं। उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन बनाए है। फिलहाल चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 123 रन है। इससे पहले 12वें ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए थे।

                                  APRIL 03, 2026 / 8:32 PM IST

                                  Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                  चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़  आउच हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे के बीच 51 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी हुई। फिलहाल दूसरी छोर से आयुष मात्रे तूफानी बलेलबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 37 गेंदों में 67 रन बनाए है। फिलहाल चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 110 रन है।

                                    APRIL 03, 2026 / 8:28 PM IST

                                    CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : चेन्नई का स्कोर 100 के पार

                                    चेपॉक में आयुष मात्रे तूफानी बलेलबाजी कर रहे हैं । उन्होंने 37 गेंदों में 67 रन बनाए है। अपनी पारी में आयुष ने चार बड़े छक्के भी जड़े हैं।  वहीं 11 ओवर में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 110  रन बनाए हैं। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी हुई है।

                                      APRIL 03, 2026 / 8:21 PM IST

                                      Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: आयुष मात्रे की ताबड़तोड़ फिफ्टी

                                      चेपॉक में आयुष मात्रे तूफानी बलेलबाजी कर रहे हैं । उन्होंने 31 गेंदों में 59 रन बनाए है। अपनी पारी में आयुष ने चार बड़े छक्के भी जड़े हैं। वहीं 9 ओवर में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 94 रन बनाए हैं। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे मौजूद हैं। दोनों के बीच 44 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी हुई है।

                                        APRIL 03, 2026 / 8:11 PM IST

                                        Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: आयुष मात्रे की तूफानी बल्लेबाजी

                                        चेपॉक में चेन्नई के रनों का तूफान आ गया है। पहले 7 ओवर में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 71 रन बनाए हैं। चेन्नई की ओर से आयुष मात्रे तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 25 गेंदों में 4 रन बनाए हैं। आयुष चौथे ओवर में जहां उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े तो वहीं 6वें ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाए। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे मौजूद हैं।

                                          APRIL 03, 2026 / 8:03 PM IST

                                          Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: चेन्नई की सधी शुरुआत

                                          पॉवर प्ले में चेन्नई ने सधी बल्लेबाजी की है। पहले 6 ओवर में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 57 रन बनाए हैं। चेन्नई की ओर से आयुष मात्रे तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 18 गेंदों में 28 रन बनाए हैं। आयुष चौथे ओवर में जहां उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े तो वहीं पांचवे ओवर में उन्होंने शानदार छक्का लगाया। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे मौजूद हैं।

                                            APRIL 03, 2026 / 7:57 PM IST

                                            CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : आयुष मात्रे की शानदार बल्लेबाजी

                                            पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट नुकसान पर 49 रन है। चेन्नई की ओर से आयुष मात्रे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर में जहां उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े तो वहीं पांचवे ओवर में उन्होंने शानदार छक्का लगाया। पांचवे ओवर नें चेन्नई के लिए कुल 10 रन आए।

                                              APRIL 03, 2026 / 7:48 PM IST

                                              CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : तीन ओवर बाद चेन्नई का ऐसा हाल

                                              दूसरे ओवर में विकेट गंवाने के बाद तीसरा ओवर चेन्नई के लिए कुछ राहत लेकर आया है। तीसरे ओवर में चेन्नई ने 10 रन आए। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 24 रन है। चेन्नई की ओर से क्रीज पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष मात्रे हैं।

                                                APRIL 03, 2026 / 7:42 PM IST

                                                Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: चेन्नई को लगा बड़ा झटका

                                                चेन्नई ने सधी हुई शुरूआत की है पर दूसरे ओवर में ही एक बड़ा विकेट गंवा दिया है। पहले दो ओवर में चेन्नई ने 14 रन बनाए हैं और एक विकेट गंवाया है। पहले ओवर में पांच रन आए तो वहीं दूसरे ओवर में 13 रन आए। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर काफी सटीक किया। वहीं दूसरे ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका गला। संजू सैमसन आउट हो गए हैं। पंजाब की ओर से दूसरा ओवर बार्टलेट ने किया। फिलहाल क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं।

                                                  APRIL 03, 2026 / 7:31 PM IST

                                                  CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई

                                                  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला  शुरू हो गया है।  चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। वहीं चेन्नई की ओर से पहले संजू सैमसन और  रुतुराज गायकवाड़ उतरे हैं।

                                                    APRIL 03, 2026 / 7:23 PM IST

                                                    CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

                                                    टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि, नई पिच पर पहले गेंदबाज़ी करना बेहतर फैसला हो सकता है। अपने हाथ की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि अब वह ठीक है। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा पॉजिटिव सोच रखना पसंद करते हैं, क्योंकि निगेटिव बातें उनके खेल को प्रभावित कर सकती हैं।

                                                      APRIL 03, 2026 / 7:14 PM IST

                                                      Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

                                                      पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) - श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

                                                        APRIL 03, 2026 / 7:12 PM IST

                                                        CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : चेन्नई की टीम में बड़ा बदलाव

                                                        चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) - रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

                                                          APRIL 03, 2026 / 7:01 PM IST

                                                          CSK vs PBKS IPL 2026 Match Live Score : पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई की टीम

                                                          आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (PBKS) से है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं  चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। बता दें कि, इस मुकाबले को अपने नाम कर चेन्नई IPL 2026 में जीत का खाता खोलना चाहेगी। वहीं पंजाब की निगाहें लगातार दूसरी जीत पर होगी

                                                            APRIL 03, 2026 / 6:43 PM IST

                                                            Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: संजू सैमसन पर रहेंगी सभी की निगाहें

                                                            चेन्नई को आज के मैच टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू फ्लॉप रहे थे। वह 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए थे। लेकिन अब श्रीकांत की माने तो चेपॉक में संजू सैमसन बल्ले से कहर बरपाएंगे।

                                                              APRIL 03, 2026 / 6:29 PM IST

                                                              Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : कैसी है चेपॉक की पिच

                                                              चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां की सतह धीमी होती है, जिससे बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना अक्सर बेहतर माना जाता है, हालांकि टारगेट का पीछा करना भी यहां संभव रहता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संभलकर खेलना पड़ता है और आईपीएल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है।

                                                                APRIL 03, 2026 / 6:18 PM IST

                                                                CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : मैच में बारिश बनेगा विलेन?

                                                                चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और थोड़ा उमस भरा रहने की उम्मीद है, जहां शाम को तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ या हल्के बादलों वाला रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना रुकावट पूरा होगा। हल्की हवा चलेगी, लेकिन दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है, जिससे गेंद पकड़ना मुश्किल होगा और स्पिन गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

                                                                  APRIL 03, 2026 / 6:05 PM IST

                                                                  CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                                  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                    APRIL 03, 2026 / 5:58 PM IST

                                                                    Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई को पहले मुकाबले में मिली थी हार

                                                                    आईपीएल (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच का मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई ने आरआर को 128 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान ने 12.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से मात दी है

                                                                      APRIL 03, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                      CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : कैसा था पंजाब का पहला मुकाबला

                                                                      आईपीएल (2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने पीबीकेएस को 163 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाई। पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से मात दी है।

                                                                        APRIL 03, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                        Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                        चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है। दोनों टीमों ने 32 मैच खेले हैं, जिनमें चेन्नई ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने भी 16 मैच जीते हैं। दोनों के बीच कोई मैच टाई या बिना नतीजे के नहीं रहा है।

                                                                          APRIL 03, 2026 / 5:28 PM IST

                                                                          CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 : Dhoni के खेलने पर आया बड़ा अपडेट

                                                                          आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ है। वहीं मैच से पहले ये बड़ा सवाल है कि क्या धोनी आद के मैच में खेलते नजप आएंगे या नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया था कि धोनी अभी काफ इंजरी के चलते रिहैब में हैं। धोनी पहले 2 सप्ताह तक IPL 2026 में कोई मैच खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

                                                                            APRIL 03, 2026 / 5:19 PM IST

                                                                            Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                            प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                                              APRIL 03, 2026 / 5:19 PM IST

                                                                              CSK vs PBKS IPL 2026 Match Live Score : पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                              प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                                                APRIL 03, 2026 / 5:18 PM IST

                                                                                  APRIL 03, 2026 / 5:18 PM IST

                                                                                  CSK vs PBKS IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                                  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                                                    APRIL 03, 2026 / 5:17 PM IST

                                                                                    Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

                                                                                    श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू , पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार , मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजइ, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद ।

                                                                                      APRIL 03, 2026 / 5:16 PM IST

                                                                                      CSK vs PBKS IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

                                                                                      नमस्कार

                                                                                      मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ