IND vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है
IND vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 20
IND vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है।
संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली है। इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल राशिद को 2-2 विकेट मिला। वहीं जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला। जैकब बेथेल 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली।
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में फिलिप सॉल्ट को 5 रन के तौर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को 7 रन पर पवेलियन भेजा। 6वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को 25 रन पर आउट किया। इसके बाद 8वें ओवर में अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को 17 रन पर आउट किया। वहीं जैकब बेथेल ने 19 गेंदों में तेज फिफ्टी लगाई।
14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को 35 रन पर आउट किया। इससे पहले जैकब बेथेल और जैक्स के बीच 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद 19वें ओवर में जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। इसी ओवर में हार्दिक पांड्या ने सैम करन को 18 रन पर आउट कर दिया। बेथेल और करन के बीच 27 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हुई।
मैच का रुख 16वें ओवर में बदला, जब जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए। उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 61 रन चाहिए थे। इसके बाद दबाव बढ़ता गया। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 9 रन दिए और एक विकेट भी लिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे। इस दौरान जैकब बेथेल 48 गेंदों में 105 रन बनाकर रन आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। अभिषेक शर्मा को 9 रन पर आउट किया। इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते हुए पारी संभाली। संजू सैमसन ने 26 गेंदों में शानदार फिफ्टी लगाई। 10वें ओवर में ईशान किशन को 39 रन पर आउट हुए। दोनों के बीच 45 गेंदों में 97 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 119 रन था।
14वें ओवर में संजू सैमसन को 42 गेंदों में 89 रन पर आउट हुए। इसके बाद 16वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को 11 रन पर पवेलियन लौटे। वहीं 18वें ओवर में 213 रन के स्कोर पर शिवम दुबे 25 गेंदों में 43 रन बनाकर रन आउट हो गए। इससे पहले दुबे ने सैमसन के साथ 43 रन और पांड्या के साथ 22 रन की अहम साझेदारी की थी। वहीं 19वें ओवर में तिलक वर्मा को 7 गेंदों में 21 रन और 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।