India vs Namibia Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेली। इस मुकाबले को भारत ने 93 से जीत दर्ज की है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है
IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारतीय टीम ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2
IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारतीय टीम ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत खराब रही। 33 रन पर जान फ्रिलिंक 22 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। 67 रन पर लोरेन स्टीनकैंप को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। फिर वरुण ने ही जान निकोल और जेजे स्मिट को भी आउट कर दिया। 88 रन तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे, जब गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मालन क्रूगर और रूबेन ट्रम्पेलमैन भी जल्दी आउट हो गए। 18वें ओवर में बर्नार्ड शोल्ट्ज और बेन शिकोंगो भी पवेलियन लौटे। आखिर में ज़न ग्रीन के आउट होते ही पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई और भारत ने 93 रन से मुकाबला जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए है।
दूसरे ओवर में भारत को 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। संजू सैमसन 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने 20 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई। 104 रन के स्कोर पर ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 11वें ओवर में 120 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी। 19वें ओवर में भारत को तीन झटके लगे। हार्दिक पांड्या 28 गेंदों पर 52 रन और शिवम दूबे 16 गेंदों में 23 पर रन आउट हुए। वहीं 20 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
नामीबिया के गेंदबाज गेरहार्ड इरास्मस 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला। भारत के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती 2 ओवर में 7 रन देकर कुल 3 विकेट झटके। वहीं हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी दो विकेट चटकाए है। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला है।
भारतीय बैटर अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह एक-दो मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएसए से था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से मात दी है। नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम के साथ इस ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड्स, USA और पाकिस्तान को रखा गया है।